पंजाब में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा आप का दामन
Punjab News: आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी समीकरण को साधने में जुट गई है। फिलहाल पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता जगदीश राजा और अनीता राजा को आप में शामिल करा लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की मौजूदगी में इन नेताओं ने आप की सदस्यता ली।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। इसमें जालंधर से कांग्रेस के मौजूदा मेयर जगदीश राजा और मौजूदा पार्षद अनीता राजा का नाम शामिल है। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में 'आप' का बढ़ता कुनबा पार्टी के लिए बेहद फायदेमंद है। दावा किया जा रहा है कि अन्य दलों के नेताओं के 'आप' में शामिल होने का लाभ नगर निगम चुनाव में मिलेगा। वहीं इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि पंजाब की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी को 4 में से 3 विधानसभा सीटों पर भारी अंतर से जीत मिली थी। वहीं एक सीट (बरनाला) पर 'आप' उम्मीदवार लगभग दो हजार वोटों के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications