पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू

Punjab News: पंजाब में लोकसभा चुनाव के बीच पार्टियों में दलबल का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को पहले बीजेपी ने 'आप' को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ को पार्टी में शामिल किया है। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को फिरोजपुर से बड़ा झटका दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान ने फिरोजपुर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू को 'आप' में शामिल कर लिया है।

punjab news jpg

आम आदमी पार्टी ने इस अवसर पर एक ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमे सीएम भगवंत मान के साथ सुखपाल सिंह नन्नू की तस्वीर के साथ लिखा है कि फिरोजपुर हलके में आम आदमी पार्टी का कुनबा और मजबूत हुआ। बीजेपी को बड़ा झटका,भगवंत मान के नेतृत्व में पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, पार्टी में आपका स्वागत है।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब सियासत गर्मं है। इस समय पार्टियों में दलबदल का सिलसिला भी जारी है। पंजाब की सियासी पार्टियों के नेता, विधायक और कार्यकर्ता एक पार्टी छोड़ दूसरी में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़े पंजाब सरकार ने दिखाई सख्ती, आदेश ना मानने वाले स्कूलों पर की कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+