बठिंडाः लड़की के साथ लिव-इन में रह रही महिला कांस्टेबल को अब दूसरी लड़की से हुआ प्यार, थाने पहुंचा मामला
बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ लिव-इन में रह रही पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल को अब दूसरी युवती से प्यार हो गया है और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया है। इस पूरे मामले पर जब लिव-इन में रह रही युवती ने आपत्ति जताई तो महिला कांस्टेबल के साथ उसका झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट की आ गई।

साढ़े सात साल पहले से लिव-इन में रह रही हैं दोनों
इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की है। एक सहेली अपनी शादी होने की बात कह रही है तो वहीं दूसरे सहेली शादी की बात से इनकार कर रही है। करीब साढ़े सात साल पहले एक महिला कांस्टेबल को अपनी एक सहेली से प्यार हो गया। दोनों के लिए अलग रहना मुश्किल होने लगा तो दोनों समाज की परवाह किए बिना लिव-इन में रहने लगी।

अब आपस में कर रही हैं मारपीट
अब महिला कांस्टेबल पर उसकी सहेली ने मारपीट का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उनकी आपस में शादी भी हुई थी, लेकिन महिला कांस्टेबल इससे साफ इनकार कर रही है। सहेली ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि महिला कांस्टेबल का अन्य युवती से संबंध हो गए हैं। इस वजह से उनके आपसी रिश्ते खराब हो रहे हैं और इसी कारण वह मारपीट कर रही है।

सहेली ने महिला कांस्टेबल पर दूसरी युवती के साथ संबंध का लगाया आरोप
सहेली ने बताया कि उसके लिए उसने अपना घर-परिवार सबकुछ छोड़कर आई थी। लेकिन वह अब उसको घर से निकालना चाहती है ताकि दूसरी को लाया जा सके। सहेली ने यह भी आरोप लगाया है कि कांस्टेबल उसे धमकी देती है कि वह इस वक्त एसटीएफ में है। उस पर नशे का केस दर्ज करवाकर जेल में बंद करा देगी। दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल ने भी थाना कैनाल कॉलोनी में सहेली के खिलाफ शिकायत दी है।

महिला कांस्टेबल ने भी की थाने में शिकायत
महिला कांस्टेबल ने अपने शिकायत में कहा है कि मेरी सहेली से शादी नहीं हुई है, लेकिन हम दोनों साथ में रहते थे। अब हमारे बीच मतभेद हो गए हैं और हम साथ नहीं रह सकते। इस तरह पूरा मामला सिरदर्द बन गया है। एसएसपी नानक सिंह का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications