लोकसभा उम्मीदवारों के साथ महाअभियान शुरू करेंगे सीएम भगवंत मान, सभी 13 सीटों पर चलेगी झाड़ू
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आ गई है। इस सुनामी में विपक्ष पूरी तरह उड़ जाएगा। पंजाब में 'मिशन आप' के तहत सभी 13 सीटों पर झाड़ू चलेगी।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार यानी आज शाम 4 बजे सभी लोकसभा उम्मीदवारों के साथ अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब एक बार फिर आम आदमी पार्टी के साथ क्रांति के लिए तैयार है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पंजाब में सबसे आखिरी चरण में मतदाना होगा।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। पंजाब की सभी 10 सीटों पर 01 जून को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने भरूच में किया रोड शो, बोले- चैतर वसावा की जीत पक्की है












Click it and Unblock the Notifications