Manmohan Singh Death: भगवंत मान ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को किया याद, दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Passes Away: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने गुरुवार को 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। दिल्ली स्थित एम्स में गुरुवार की रात नौ बजकर 51 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा, देश के लिए यह बड़ा घाटा है।
सीएम भगवंत मान ने जताया शोक
सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली। देश के लिए यह बड़ा घाटा है। भारत की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने वाले इस महान अर्थशास्त्री की कमी देशवासियों को हमेशा खलती रहेगी। परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार सहित प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वाहिगुरु वाहिगुरु।

आप संयोजक ने व्यक्त की संवेदना
अरविंद केजरीवाल ने लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
अकाली दल के नेता ने जताया शोक
Recommended Video
शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से सार्वजनिक जीवन में राजनीति कौशल और सभ्य मूल्यों के एक युग का दुखद अंत हो गया है। डॉ. साहब ने व्यक्तिगत जीवन में सादगी के साथ राजनीति में शालीनता, शिष्टता और ईमानदारी को जोड़ा।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने किया पोस्ट
वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने लिखा, एक सच्चे राजनेता और असाधारण अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ। भारत की प्रगति में उनके उत्कृष्ट योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications