भगवंत मान बने बेटी के पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर नन्ही परी का आगमन हुआ है। मुख्यमंत्री मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एक बेटी को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने नवजात बच्ची की तस्वीर को भी साझा किया है। तस्वीर साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि मां और बच्ची दोनों ही स्वस्थ हैं।

मुख्यमंत्री के घर पर बेटी की किलकारी गूंजने के साथ ही उनके चाहने वाले बधाई दे रहे हैं। लोग बच्ची की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बता दें कि भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर और दोनों बच्चे कनाडा में रहते है। दोनों का 2015 में तलाक हो गया था।

cm mann

गौर करने वाली बात है कि भगवंत मान की दो साल पहले डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी हुई थी। दोनों के बीच उम्र में 16 वर्ष का अंतर है। गुरप्रीत कौर पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। दोनों की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। भगवंत मान की गुरप्रीत कौर के साथ शादी में उनके करीबी रिश्तेदार और आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

भगवंत मान के राजनीतिक करियर में उनकी पहली पत्नी का काफी सपोर्ट था। इंदरप्रीत कौर उनके लिए प्रचार करती थीं। भगवंत मान के साथ रैलियों में जाती थीं। बता दें कि भगवंत मान इस समय आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार सभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आप के उम्मीदवारों को विजय बनाई। आप के सांसद पंजाब के लोगों की आवाज उठाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+