Bathinda Military Station Firing: साथी ने ही की थी 4 जवानों की हत्या, अब बताई असली वजह
Bathinda Military Station Firing Case: 12 अप्रैल को बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग में 4 जवानों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस केस में एक सेना के जवान को गिरफ्तार किया है।

12 अप्रैल 2023 को पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर सुबह करीब 4:35 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार जवानों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि वो ही चश्मदीद गनर है, जिसने घटना स्थल के पास सफेद कुर्ता पजामा में दो नकाबपोश लोगों को देखने का दावा किया था।
इंसास रायफल से की हत्या
पंजाब पुलिस ने सोमवार को इंसास रायफल से 4 जवानों की हत्या के आरोप में सेना के जवान मोहन देसाई को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल से सर्च टीम ने मैगजीन के साथ इंसास रायफल भी बरामद की थी। हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसे परेशान किया जा रहा था।
सेना और पंजाब पुलिस ने सोमवार को एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना के बारे में बताते हुए कहा कि 12 अप्रैल को बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर सेना के चार जवानों की हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा थी, इसमें कोई आतंकी एंगल नहीं है। आरोपी मोहन देसाई ने निजी रंजिश के चलते चारों जवानों की हत्या की।
Recommended Video
शारीरिक शोषण से था परेशान
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी जवान से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मारे गए जवान सागर, कमलेश, संतोष और योगेश उसे कथित तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि जवानों को मारने के लिए जिसे रायफल का इस्तेमाल किया जाता था, उसे देसाई ने चुराई थी। इसके बाद उसने एक कहानी गढ़रकर पुलिस को बहकाने का काम किया।
बता दें कि पुलिस ने आरोपी ने बयान के आधार पर ही दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के खिलाफ एफआईआर लिखी थी। एफआईआर में यह भी कहा गया था कि हमलावरों में से एक के पास रायफल और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी थी, उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था।
रायफल चुराकर की वारदात
आरोपी जवान अविवाहित है और आंध्र प्रदेश का रहना वाला है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं मिली है। सेना के एक बयान के मुताबिक, जवान ने पुलिस के सामने इंसास रायफल चुराने और अपने चार साथियों की हत्या करने की बात कबूल की है।
बठिंडा SSP गुलनीत खुराना ने कहा कि घटना में इस्तेमाल होने वाली INSAS रायफल अंदर से ही चोरी हुई थी। हमने कुछ लोगों से गहन पूछताछ की जिसमें उनके बयान बार-बार बदल रहे थे। तब हमें पता चला कि इन्होंने ही चारों जवानों को मारा था। जवानों से अपराधी की कुछ आपसी रंजिश थी इसलिए इस घटना को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications