पंजाब: विधानसभा चुनाव से 8 दिन पहले फिर BJP में शामिल हुए विधायक बलविंदर सिंह लड्डी

हरगोविंदपुर। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विधानसभा चुनाव की वोटिंग से कुछ ही दिन पहले एक 'बूस्टर डोज' मिली है। यहां हरगोविंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लड्डी फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह पार्टी महासचिव तरुण चुग की मौजूदगी में भगवा दल में आए। आज पंजाब के कई भाजपा नेताओं की अगुवाई में उन्होंने भगवा साफी पहनी।

Balwinder Singh Laddi

बता दें कि, विधानसभा चुनाव की वोटिंग 20 फरवरी को होगी। सत्तारूढ़ कांग्रेस समेत चुनाव लड़ रहीं लगभग सभी पार्टियां दम झोंक रही हैं। भाजपा यहां सत्ता से बाहर है। पिछला चुनाव भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लड़ा था। कांग्रेस ने पिछला चुनाव जीता था। इस बार अकाली और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवगठित पार्टी से गठबंधन किया है। उनके साथ एक और दल भी चुनाव लड़ रहा है। फिलहाल, मतदान से कुछ ही दिन पहले लड्डी का भाजपा में आना पार्टी के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। भाजपाइयों को उनसे जीत की उम्मीदें हैं। वह भाजपा से अलग भी हो गए थे। यह उनकी पुन:वापसी है।

Balwinder Singh Laddi

Recommended Video

    Hijab Case: SP नेता Rubina के विवादित बोल, हिजाब पर हाथ डाला तो काट दिए जाएंगे हाथ | वनइंडिया हिंदी

    बार-बार बदली अपनी पार्टी
    यह दिलचस्प है कि लड्डी वो प्रत्याशी हैं, जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। उसके बाद लड्डी 28 दिसंबर को भाजपा में शामिल हो गए थे। फिर वे 3 जनवरी को कांग्रेस में वापस चले गए और अब फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस तरह कम समय में बार-बार दल बदलना उनके लिए खास हो गया है। कांग्रेस और भाजपा, दोनों पार्टियों में उनके समर्थक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+