Punjab News: बठिंडा में एक सेना के जवान की मौत, सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से हुआ ये हादसा

Army Jawan Dies Gunshot In Bathinda:पंजाब के बठिंडा में सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने के बाद एक सेना के जवान की मौत हो गई है। सेना के जवान की पहचान लघु राज शंकर के रूप में हुई है।

gun shot

Army Jawan Dies Gunshot In Bathinda: पंजाब के बठिंडा में बीती रात सेना के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सेना के एक जवान के सर्विस हथियार से गलती से गोली चल गई थी। मृतक जवान की पहचान लघु राज शंकर के रूप में हुई है।

सेना ने कहा है कि लघु राज शंकर की मौत का बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना से कोई संबंध नहीं है।

बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरदीप सिंह ने कहा, ''बीती रात पंजाब के बठिंडा में गलती से गोली लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई थी। मृतक जवान की पहचान लघु राज शंकर के रूप में हुई है।''

एक बयान में सेना ने पुष्टि की है कि इस घटना का बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार को हुई गोलीबारी से कोई संबंध नहीं है। असल में बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी की एक घटना बुधवार को हुई थी, जिसमें चार जवानों की मौत हो गई है। सेना के जवान लघु राज शंकर की मौत इस गोलीबारी की घटना के 12 घंटे बाद हुई है।

मृतक लघु राज शंकर को गोली बुधवार शाम करीब 4.30 बजे लगी। जिसके बाद उन्हें फौरन सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वो अपने सर्विस रिवाल्वर के साथ ड्यूटी पर थे। लघु राज शंकर के पास एक ही हथियार का खोखा व कारतूस का डिब्बा मिला है।

सेना के अधिकारियों द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक लघु राज शंकर 11 अप्रैल को छुट्टी से लौटा था। सेना को शक है कि ये मामला आत्महत्या का लग रहा है।

बुधवार की सुबह ऑफिसर्स मेस के पास एक बैरक में सो रहे चार जवानों पर दो अज्ञात नकाबपोशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जिससे चार जवानों की मौत हो गई थी। मारे गए सभी सेना जवानों की पहचान योगेश कुमार, सागर बन्ने, कमलेश आर और संतोष एम नागराल के रूप में हुई है। सभी जवानों की उम्र 24 से 25 के बीच थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+