Video: शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की पत्नी ने पति को दी अंतिम विदाई, हाथ जोड़ बदहवास खड़ी रहीं जगमीत कौर

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में 12 सितंबर 2023 को आतंकवादियों से लड़ते शहीद हुए भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह का शुक्रवार को हरियाणा के पंचकुला में अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। सुबह करीब दस बजे शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की पार्थिव देह पंजाब के मोहाली से उनके पैतृक गांव भरऊजान पहुंची। शहीद को अंतिम विदाई देने और उनकी एक झलक पाने को जनसैलाब उमड़ा।

बेटे और पत्नी ने दी अंतिम विदाई
शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह को छह साल के बेटे कबीर ने फौजी की ड्रेस में पिता की पार्थिव देह को सैल्‍यूट किया। यह देख वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। इस दौरान कर्नल की पत्‍नी जगमीत ग्रेवाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बिल्कुल बदहवास दिखीं और हाथ जोड़कर अंतिम विदाई दी।

 Anantnag Encounter

कर्नल मनप्रीत सिंह ने आतंकी बुरहान वानी को मारा था
साल 2003 में सीडीएस पास करने के बाद मनप्रीत सिंह ने भारतीय सेना ज्‍वाइन की थी। साल 2005 में लेफ्टिनेंट बने थे। साल 2019 से 2021 तक सेना में सेकंड इन कमांड के पद पर थे। बाद में कमांडिंग अफसर बने। मनप्रीत पिछले चार साल से अनंतनाग में पोस्टेड थे और बतौर कमांडर 19 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) यूनिट की कमान संभाल रहे थे। 2016 में आतंकी कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+