Amritpal Singh को बीवी किरणदीप की गिरफ्तारी का डर, ब्रिटेन में जमा कर रखा है फंड: रिपोर्ट्स
खालिस्तान समर्थक नेता Amritpal Singh की गिरफ्तारी हो चुकी है। पत्नी किरणदीप पर प्रेशर बढ़ेगा। भले ही अमृतपाल की बीवी ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन पुलिस सख्त धाराओं में उन पर भी एक्शन ले सकती है। जानिए अपडेट

Amritpal Singh Khalistan आंदोलन के प्रति सहानुभूति रखने का आरोपी है। गत एक महीने से अधिक समय से फरार अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने मोगा से गिरफ्तार किया। अब अमृतपाल की पत्नी पर दबाव बढ़ेगा।
अमृतपाल की Wife Kirandeep Kaur British national है। रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि किरणदीप कौर ने ब्रिटेन में पैसे जमा कर रखे हैं। बता दें कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल पर NSA के तहत कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के अनुसार, अमृतपाल सिंह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, हत्या के प्रयास और पुलिस पर हमला करने का आरोपी है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की सख्ती के कारण अमृतपाल सिंह को पत्नी किरणदीप कौर की गिरफ्तारी का डर था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में पंजाब पुलिस और सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पत्नी किरणदीप कौर ब्रिटिश नागरिक है। पुलिस ने उसे निगरानी में रखा था।
इस रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब पुलिस दोनों को लगातार ट्रैक भी कर रही थी। इससे अमृतपाल काफी दबाव में था। वारिस पंजाब दे नाम के संगठन के संचालक अमृतपाल को इस बात का डर था कि उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबर के अनुसार अमृतपाल को डर था कि पत्नी पर अमृतपाल सिंह को उसके भागने में मदद करने का आरोप लगाया जाएगा, क्योंकि उसने कथित तौर पर उसके माध्यम से फंड भेजे थे, जिसे ब्रिटेन में जमा कर दिया गया था।
किरणदीप के पास जुलाई तक का वीज़ा था और वह इसकी अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ना चाहती थी। अमृतपाल देश से भागने में असमर्थ था, लेकिन वह पहले अपनी पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता था। उसे गिरफ्तारी से बचाना चाहता था।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी अभियान की निगरानी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरी रात की। रविवार सुबह 4 बजे के आसपास यह पुष्टि की गई कि अमृतपाल को चारों ओर से घेर लिया गया और बचने का कोई रास्ता नहीं था।
इससे पहले गुरुवार को अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई।
किरणदीप के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था। इसके बाद ब्रिटेन की नागरिक किरणदीप को हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने रोक लिया।
अधिकारियों ने कहा कि 10 फरवरी को कट्टरपंथी नेता से शादी करने वाली किरणदीप को एयर इंडिया की (एआई 169) फ्लाइट में सवार होना था। दोपहर 1.20 बजे लंदन के लिए टेकऑफ होने वाली फ्लाइट में जाने से पहले ही किरणदीप को रोक लिया गया।
पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किरणदीप से आव्रजन, सीमा शुल्क, खुफिया ब्यूरो और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।
अमृतपाल केस से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि किरणदीप कौर अपने 180 दिन के वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले ही लंदन लौटने की कोशिश कर रही थी। उसके माता-पिता लंदन में रहते हैं और शादी के बाद यह उसकी पहली यूके यात्रा होगी।
अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ के बाद, किरणदीप को गुरुवार दोपहर करीब 2.45 बजे अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा लौटने के लिए कहा गया। इसके बाद रविवार को अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा में रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया।
रविवार को पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 29 वर्षीय अमृतपाल को सुबह 6:45 बजे गिरफ्तार किया गया। जिस गांव से गिरफ्तारी हुई उसका कनेक्शन भिंडरावाले से है।
दरअसल, आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले रोडे गांव के रहने वाले थे और अमृतपाल को पिछले साल इसी गांव में आयोजित एक समारोह में 'वारिस पंजाब डे' संगठन का प्रमुख बनाया गया था।
Recommended Video
बता दें कि एक महीने से अधिक समय से पंजाब पुलिस अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोलने के मामले में अमृतपाल की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार सहयोगी की रिहाई के लिए अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस को चुनौती दी थी।












Click it and Unblock the Notifications