Amritpal Singh का करीबी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, मुख्य सहयोगी जोगा सिंह सरहिंद से गिरफ्तार, VIDEO
Amritpal Singh के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के दौरान पंजाब पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस के अनुसार वारिस पंजाब दे और अमृतपाल के मुख्य सहयोगी को सरहिंद से अरेस्ट किया गया। जानिए मामला

वारिस पंजाब दे प्रमुख Amritpal Singh के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने बताया है कि अमृतपाल के करीबी और मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक तस्वीर भी जारी की है, इसमें अमृतपाल का सहयोगी जोगा पीली पगड़ी में अमृतपाल समेत कई अन्य लोगों के साथ देखा जा सकता है। डीआईजी ने इसे अहम कामयाबी करार दिया।

अमृतपाल के करीबियों पर कार्रवाई के बारे में डीआईजी बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने जोगा सिंह को सरहिंद इलाके के पास से गिरफ्तार किया। बता दें कि अजनाला हिंसा के बाद अमृतपाल एजेंसियों के रडार पर है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने के मामले में भी अमृतपाल सुर्खियों में रहे। खालिस्तान और भारत विरोधी तत्वों के साथ काम करने के आरोपी अमृतपाल पर NSA के तहत कार्रवाई हो रही है। पुलिस तलाश में जुटी है।
बता दें कि विगत 30 मार्च को जारी एक वीडियो संदेश में अमृतपाल ने कहा था कि वह भगोड़ा नहीं है और जल्द ही सबसे सामने आएगा। अमृतपाल ने बेखौफ लहजे में कहा था कि उसे पुलिस की कार्रवाई से कोई डर नहीं है।
गौरतलब है कि अमृतपाल की एक फोटो भी मार्च के अंतिम हफ्ते में वायरल हुई थी। इसमें सहयोगी पापलप्रीत के साथ दिखे अमृतपाल की लोकेशन का पता नहीं चल सका है।
Recommended Video
पुलिस की टीम अमृतपाल की तलाशी में जुटी है। अलग-अलग प्रदेशों में पुलिस को एक्शन लेने में किसी अड़चन का सामना नहीं करना पड़े, इस मकसद से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है।
इस मामले में पुलिस अब तक 140 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है। पाकिस्तान से लगती सीमा और बॉर्डर स्टेट पंजाब की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को असम की जेल में रखा है।












Click it and Unblock the Notifications