Ajnala incident: 'कायरों' के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे- पंजाब DGP

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने अजनाला में पुलिस थाना पर हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों को कायर बताया है। उन्होंने कहा कि यह हमला पवित्र धर्म ग्रंथ की आड़ में किया गया। पुलिस दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

ajnala-incident-punjab-dgp-said-will-take-appropriate-legal-action-against-cowards

पंजाब के डीजीपी ने अमृतसर के पास अजनाला में कल हुई हिंसक वारदात पर आज चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस पर हमला करने वालों ने 'कायरता' का परिचय दिया है और इस मामले में जरूरी कानून कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि वे साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे और पंजाब पुलिस ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता को कायम रखा है। डीजीपी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का भरोसा दिलाया था, लेकिन धारदार हथियारों से पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें 6 पुलिस वाले जख्मी हो गए। इस घटना में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें वे बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

ajnala-incident-punjab-dgp-said-willa-take-appropriate-legal-action-against-cowards

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दी गई थी-डीजीपी
पंजाब में फिर से आतंकवाद पनपने की आशंकाओं के बीच प्रदेश के पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने अमृतसर के अजनाला में गुरुवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस का पक्ष रखा है। डीजीपी ने कहा, 'उन्होंने (प्रदर्शनकारी) स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था और एफआईआर की सच्चाई को लेकर संदेह जाहिर किया था। उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया था। उन्होंने कहा था कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं। लोकतांत्रिक परंपराओं को ध्यान में रखकर, शांतिपूर्वक प्रदर्शन की इजाजत दी गई थी।'

ajnala-incident-punjab-dgp-said-willa-take-appropriate-legal-action-against-cowards

गुरु ग्रंथ साहिब और पालकी साहिब की आड़ में हुआ हमला-डीजीपी
पंजाब के डीजीपी ने घटना के बारे में आगे जानकारी दी कि 'अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी ने सूचना दी थी कि उन्हें उन लोगों (हिंसक प्रदर्शनकारियों) की ओर से जहां भी रोका जाएगा रुकने का विश्वास दिलाया गया था। लेकिन, कल पुलिस पर हमला किया गया, धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ, पत्थबाजी की गई। हमला (पवित्र) गुरु ग्रंथ साहिब और पालकी साहिब की आड़ में किया गया हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।'

Recommended Video

    Lovepreet Toofan कौन है, जिसके लिए Punjab में मचा घमासान, Amritpal से कैसा रिश्ता ? | वनइंडिया हिंदी
    ajnala-incident-punjab-dgp-said-willa-take-appropriate-legal-action-against-cowards

    'पुलिस पर हमला करना कायरता का काम था'
    डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, 'गुरु ग्रंथ साहिब की गरिमा बनाए रखने के लिए पुलिस ने बहुत ही संयम से काम लिया। इसकी आड़ में पुलिस पर हमला करना कायरता का काम था।' उन्होंने कहा, 'जहां तक कल की घटना का सवाल है, उचित कार्रवाई की जाएगी। वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह, जो कि वहां पर थे, वे जख्मी हुए और उन्हें 11 टांके लगे हैं। उनपर धारदार हथियारों से हमला किया गया।'

    क्या है अजनाला मामला ?
    अमृतपाल सिंह को खालिस्तानी विचारधारा का समर्थक माना जाता है। वह 'वारिस पंजाब दे'का संस्थापक है। कल उसके समर्थकों ने पंजाब पुलिस के थाने पर हमला कर दिया था। हिंसा पर उतारू उसके समर्थकों का वीडियो कल से ही वायरल हो रहा है। अजनाला पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर से सटा हुआ है। हिंसक प्रदर्शनकारी अपहरण के आरोपी लवप्रीत सिंह 'तूफान' की रिहाई की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को अजनाला जेल से उसको रिहा भी कर दिया गया है। आरोपी अमृतपाल का सहयोगी बताया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+