कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति ढांचे को लेकर कृषि मंत्री खुड्डियां ने दिए निर्देश
Punjab Government: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश की तरक्की के लिए लगातार काम कर रही हैं। मान सरकार प्रदेश के किसानों का विशेष तौर पर ख्याल रख रही है। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अपने कार्यालय में 'कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति ढांचे' के मसौदे पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने इस हफ्ते किसानों और बाकी के हितधारकों के साथ बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।
मसौदा नीति को लेकर दिए ये निर्देश
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि एंव किसान कल्याण अनुराग वर्मा और सचिव पंजाब मंडी बोर्ड रामवीर के साथ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की तरफ से दी गई मसौदा नीति का विश्लेषण और परामर्श करने के लिए किसानों के प्रतिनिधियों, कृषि एक्सपर्ट और बाकी के हितधारकों के साथ तुरंत बैठक बुलाएं।

"मसौदा नीति का गहन विश्लेषण और हितधारकों का परामर्श ले"
आगे खुड्डियां ने अधिकारियों से कहा कि वह मसौदा नीति का गहन विश्लेषण और हितधारकों का परामर्श ले। इस नीति से राज्य और उसके किसानों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा, कृषि विभाग ने पहले ही भारत सरकार के उप कृषि विपणन सलाहकार और मसौदा समिति के संयोजक डॉ. एसके सिंह को मसौदा नीति पर टिप्पणी भेजने के लिए कम से कम 3 हफ्ते का समय देने के लिए एक पत्र भी भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications