पंजाबी यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, जानिए किस कोर्स के लिए कब से कर सकते हैं एप्लाई?

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सों में स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शूरू हो गई है और एडमिशन सेल ने इसकी अॉनलाइन प्रक्रिया भी शुरू करा दी है। सेल के कोआर्डिनेंटर डॉ. मंजीत सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस बार काउंसलिंग अॉफलाइन होगी।

Admission started in Punjabi University, know when you apply for course?

यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन लेवल के कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 जुलाई बिना लेट फीस के 18 जुलाई, लेट फीस के साथ 25 जुलाई और फॉर्म एडिटिंग के साथ अंतिम तारीख 26 जुलाई शाम 5 बजे तक है। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के कोर्सों के लिए बिना लेट फीस के 16 अगस्त और लेट फीस के साथ 18 अगस्त, फॉर्म एडिटिंग करने के साथ अंतिम तारीख 22 अगस्त निर्धारित की गई है। बता दे कि इस बार पीयू ने कुछ डिपार्टमेंट को मर्ज किया है और कुछ कोर्सों को बंद भी किया है। पीयू के अधिकारी ने कहा कि, इस बार ग्रेजुएशन कोर्सों के लिए 26 जुलाई, पीजी कोर्स के लिए 22 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे।

ई-कॉमर्स: कूरियर से जूलरी बेच सकेंगे
करियर से जुड़ी एक खबर यह भी है कि अब आने वाले समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कूरियर से जूलरी निर्यात कर सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने इसके लिए मानक परिचालन प्रक्रिया का ड्राॅफ्ट जारी किया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने इस ड्रॉफ्ट पर 14 जून तक सुझाव मांगे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इसके लिए सरल नियम बनाने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+