AAP ने पंजाब विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
Punjab News: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में केजरीवाल और मान के अलावा दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डाॅ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एनडी गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम शामिल हैं।
सूची में दिल्ली सरकार के मंत्रीयों को भी जगह मिली है। आतिशी सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत का नाम भी है। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और आप नेता पंकज गुप्ता को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

वहीं इस सूची में मान सरकार के मंत्री भी शामिल किए गए हैं। पंजाब के मंत्रियों में हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, बलजीत कौर, डाॅ. बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर गोयल, तरुणप्रीत सिंह सौंद, मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत, हरदीप मुंडिया को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
बता दें कि बुधवार को आप के संगठन महासचिव संदीप पाठक में चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में यह निर्णय लिया गयाकि ढाई सरकार के सरकार के काम पर वोट मांगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications