गांव के स्कूल में 25 बरसों से साफ-सफाई कर रही मां, बेटा MLA बनकर देखने आया तो क्या बोली?
भदौड़। पंजाब की भदौड़ विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध मां को अपना बेटा बतौर विधायक मिला तो उसका जोश देखने लायक था। वह वृद्धा पिछले 25 वर्षों से स्वच्छता-कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है। जब उसका बेटा मुख्य अतिथि के रूप में गांव के एक सरकारी स्कूल पहुंचा तो लोगों ने उसे कहा कि, "आपका बेटा तो बड़ा आदमी बन गया है।"

विधायक बेटा बना गांव का मुख्य अतिथि
इस पर वह वृद्धा सुकून की सांस लेते बोली- "यह बड़े गर्व की बात है, मैं बहुत खुश हूं कि मेरा बेटा विधायक बन गया है।''
इस दौरान वृद्धा और उसके विधायक बेटे को देखने वाले लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

भदौड़ के विधायक हैं लाभ सिंह
यहां बात हो रही है- विधायक लाभ सिंह की। हां जी, लाभ सिंह वो विधायक हैं, जिनकी मां बलदेव कौर उगोके गांव के एक सरकारी स्कूल में पिछले 25 वर्षों से स्वच्छता कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं।

लाभसिंह की मां बलदेव कौर
यहीं पर काम करती हैं लाभसिंह की मां। देखें तस्वीर।

आप के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते
लाभ सिंह आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़े और जीत गए। उनकी इस जीत की केजरीवाल ने भी तारीफ की थी। केजरीवाल ने कहा था कि, सफाई-कर्मी के बेटे ने बड़े बड़े सियासी धुरंधरों को धूल चटा दी। यह आम आदमी की ताकत है।"












Click it and Unblock the Notifications