सिद्धू मूसेवाला परिवार को लेकर लग रहे आरोपों पर आप ने केंद्र को घेरा
पंजाब में जिस तरह से सिद्धू मूसेवाला परिवार में आए नन्हे मेहमान को लेकर भगवंत मान सरकार पर सवाल खड़े हो रहे थे, उसको लेकर आप नेता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह सारा मामला भारत सरकार के स्वास्थ मंत्रालय से जुड़ा है। उनकी ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिसको लेकर पंजाब सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
भारत सरकार ने सिद्धू मूसेवाला परिवार को लेकर जानकारी मांगी है। सिद्धू मूसेवाला साहब के घर पर एक बच्चे ने जन्म लिया है। इसी को लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पत्र जारी करके जानकारी मांगी गई है। यहां तक की पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव एजय कुमार से इस बारे में जवाब मांगा गया है।

अजय कुमार से जवाब मांगा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से जो पत्र आया था उसे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाए बगैर क्यों त्वरित कार्रवाई की और सिद्धू मूसेवाला के परिवार से बच्चे से जुड़ी जानकारी तलब की। उनसे पूछा गया कि आखिर क्यों इसे पंजाब सरकार के संज्ञान में नहीं लाया गया। यह पूरी तरह से केंद्र सरकार से जुड़ा मामला है। विपक्ष की बात करें तो निर्रथक है।
ये लोग बिना तथ्यों के तुरंत मान साहब की सरकार को कटघरे में खड़ा करने लगते हैं। अब जब साफ हो गया है कि यह मामला केंद्र सरकार से जुड़ा है, उसके बाद एक भी दल इस मामले में भाजपा के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि ये लोग मोदी और शाह से डरते हैं और सच्चाई बयान नहीं कर सकते हैं।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने हाल ही में आईवीएफ से एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद सवाल उठ रहे थे कि मूसेवाला के परिवार ने आईवीएफ के नियमों का पालन नहीं किया है। इस मामले में मूसेवाला परिवार से बच्चे की जानकारी मांगी गई थी। जिसके बाद पंजाब सरकार की ओर से केंद्र सरकार का वह पत्र जारी किया गया है, जिसमे इस बाबत जानकारी मांगी गई है।












Click it and Unblock the Notifications