AAP प्रत्‍याशी कंग ने लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल पर उठाया सवाल, बोले- हमें सभी 13 सीटों पर मिलेगी जीत

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान संपन्‍न होने के बाद आए एग्जिट पोल को लेकर पंजाब के आप नेताओं ने चिंता जताई है। पंजाब के आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कांग ने दावा किया कि एग्जिट पोल के आंकड़े अविश्वसनीय हैं, इसके साथ ही उन्‍हें इस बार के चुनाव परिणाम में एनडीए को सत्‍ता से बाहर होने की भविष्यवाणी की।

एएनआई को दिए गए बयान में कंग ने दावा किया कि आप पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्‍होंने कहा जनता इंडिया गठबंधन को वोट देकर उसकी सरकार बनवा रही है।

Malvinder Singh Kang

आप उम्‍मीदवार कंग ने कहा एग्जिट पोल की विश्वसनीय नहीं है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि भाजपा दक्षिण में कोई भी सीट जीतने में विफल रहेगी और पूर्वोत्तर में 25 में से केवल 5 सीटें ही जीत पाएगी।

कंग ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा "एग्जिट पोल की विश्वसनीयता भरोसेमंद नहीं है...AAP पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी, जनता NDA को वोट नहीं देगी।

कंग ने ये भी दावा किया कि बिहार में भाजपा की हिस्सेदारी में काफी गिरावट आएगी, कर्नाटक में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भाजपा केवल आधी सीटें ही बचा पाएगी। इसके अलावा, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी भाजपा को भारी नुकसान होने की उम्मीद है।

अमृतसर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजिला ने भी इसी तरह का दावा एग्जिट पोल परिणाम आने के बाद कही। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि 4 जून को अखिल भारतीय गठबंधन सरकार बनेगी।

आप और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों पर भरोसा ना करते हुए लोगों से आधिकारिक चुनाव नतीजों का इंतजार करने की अपील की है। राजनीतिक परिदृश्य तनावपूर्ण बना हुआ है और सभी की निगाहें 4 जून को घोषित होने वाले अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+