पंजाब में गठबंधन कर चुनाव लड़ने की अफवाहों पर AAP की सफाई, अपने दम पर ही लड़ेंगे हर चुनाव
चंडीगढ़। Aam Admi Party contest Local bodies election आम आदमी पार्टी ने पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की घोषणा हाल ही में की है। इस घोषणा के बाद से ही ये माना जा रहा था कि पार्टी किसी दल के साथ मिलकर स्थानीय चुनाव लड़ेगी, लेकिन बुधवार को होशियारपुर से पार्टी के प्रधान संदीप सैनी ने ये कंफर्म कर दिया है कि पार्टी अकेले ही स्थानीय चुनाव लड़ेगी।

पंजाब की गंदी राजनीति को करेंगे साफ- संदीप सैनी
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संदीप सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले नगर निगम चुनाव ही नहीं बल्कि जिले में होने वाले सभी नगर पालिका चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी। संदीप सैनी ने बताया कि जिस तरह पार्टी ने दिल्ली में पिछले 10 साल के अंदर से गंदी राजनीति करने वाली पार्टियों को सत्ता से बाहर निकाला है, उसी प्रकार पंजाब में भी भ्रष्टाचार से भरी राजनीति को खत्म किया जाएगा और एक साफ-सुथरी राजनीति की शुरुआत की जाएगी। संदीप सैनी ने बताया कि इसकी शुरुआत होशियारपुर नगर निगम चुनाव से कर दी जाएगी।
पंजाब के स्थानीय और नगर पंचायत चुनाव लड़ेगी पार्टी
संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब में होने वाले किसी भी चुनाव में पार्टी अपने आदर्शों से समझौता नहीं करेगी और अपने दम पर ही अकेले चुनाव लड़ा जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में स्थानीय और नगर पंचायत के चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। वहीं उससे पहले पार्टी ने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications