गुड़िया के खेल-खेल में उजड़ गई मासूमों की जिंदगी, जिंदा जल गईं तीन बच्चियां

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के जालना एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां गुड़ियों का खेल खेलते समय आग लगाने के दौरान आग द्वारा रौद्र रूप धारण करने से तीन लड़कियों की झुलसने से मौत हो गई है। यह दर्दनाक घटना जालना जिले के क्षीरसागर गांव में सोमवार को घटी।

three girl burnt alive during playing in jalna in maharashtra

इस घटना में विष्णु मव्हारे (8), सार्थक मारुति कोलते (6) और संजीवनी गजानन मव्हारे (3) इन बच्चियों की मौत हो गई है। इस बारे में अधिक जानकारी अनुसार क्षीरसागर गांव में विष्णु मव्हारे का जानवरों का गौशाला है। इस गौशाला में वेदांत विष्णु मव्हारे, सार्थक मारुती कोलते और संजीवनी गजानन मव्हारे यह तीनों गुड्डे गुड़ियों का खेल खेलने में मग्न थे।

इस दरम्यान खिलौने के छोटे से चूल्हे में तीनों बच्चियों ने आग लगाई, यह आग गौशाला में रखे चारा में फैल गई। इससे डर कर लड़कियों ने पास के पत्रे के शेड में जाकर आसरा लिया। लेकिन आग ने रौद्र रूप लेते हुए शेड को अपने चपेट में ले लिया। शेड के दरवाजे में ही आग लगने से वहां से लड़कियों को भागने का मौका नहीं मिला। जिसकी वजह आग में झुलसकर लड़कियों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-ऊंट को परेशान करना युवक को पड़ा भारी, जबड़े से गर्दन दबोचकर जान से मारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+