ऑनलाइन पेमेंट के बाद नहीं मिला कुर्ता, कस्टमर केयर से की बात तो बैंक खाते से उड़ गए हजारों

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में ऑनलाइन कुर्ता खरीदना एक शख्स को भारी पड़ गया। कुर्ता के पैसे ऑनलाइन भरने के बावजूद कुर्ता तो मिला नहीं और वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया। यह घटना पुणे के धायरी इलाके में घटी है। यह मामला सिंहगड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

man loses thousands of rupees in online shopping fraud in pune

इस मामले में अजिंक्य अरुणराव पेनुरकर (22) ने शिकायत दर्ज करवाई है। सिंहगड पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने 2 दिसंबर 2018 के दौरान क्लब फैक्टरी कंपनी से ऑनलाइन कुर्ता खरीदने के लिए ऑर्डर किया था।

ऑर्डर किए गए कुर्ता की रकम ऑनलाइन जमा करने के बावजूद कुर्ता घर पर नहीं आने के बाद शिकायतकर्ता ने क्लब कंपनी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और संबंधित मोबाइल नंबर पर बात कर रहे शख्स को ओटीपी क्रमांक बता दिया। शिकायकर्ता के बैंक ऑफ इंडिया में खाते से 9900 रुपए व 4990 रुपए बैंक से ट्रांसफर हो गए।

शिकायतकर्ता के साथ आर्थिक धोखाधड़ी होने के बाद क्लब फैक्टरी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सिंहगड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पाटिल जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+