पुणे में बन रहे मंदिर का स्लैब गिरा, दबकर तीन मजदूरों की मौत
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के पिंपले गुरव इलाके में मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान स्लैब गिरने की घटना घटी। यह घटना बुधवार दोपहर को पिंपले गुरव में श्मशान भूमि के पास हुई, जिसमें मंदिर निर्माण के दौरान स्लैब ढहने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में तीन की मौत हो गई।
इस स्लैब के गिरने के बाद 10 से 12 लोगों के फंसे होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई। पिंपरी चिंचवड़ के फायर ब्रिगेड वाहनों को मौके पर रवाना किया गया। स्थानीय लोगों ने श्रमिकों को घायल अवस्था में निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। तीन श्रमिकों की मौत हो गई।
पिंपले गुरव स्थित स्मशानभूमी के पास मंदिर के सभा मंडप निर्माण का काम हो रहा था। बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब सभा मंडप का स्लैब गिर गया। जिसमें काम करने वाले कामगार दब गए। नागरिकों ने तुरंत स्लैब में फंसे लोगों को तुरंत हॉस्पिटल के एडमिट करवाया। घटनास्थल में सांगवी पुलिस और अग्निशामक विभाग के जवान दाखिल और उन्होंने राहत-बचाव का काम किया।