डांस बार में झगड़ा होने पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक, बदमाशों ने पैर में मार दी गोली

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर डांस बार शुरू किए गए होटल के बाहर बड़ा झगड़ा हो गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक पर बदमाशों ने फायरिंग की जिसमें उनके पैर में गोली लग गई। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना फ्लेवर्स होटल में शुक्रवार को घटी है। वडगांव मावल पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक नितीन मोहिते पर फायरिंग की गई।

goons in dance bar shot in the leg of a policeman

दादा बालू ढवले (38), सुनील विलास पालखे (27) और संतोष उर्फ बिटया बालासाहेब गायकवाड को गिरफ्तार किया गया है। पुणे ग्रामीण इलाके वडगांव मावल में दो गुटों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गए पुलिस उपनिरीक्षक पर फायरिंग करने की घटना घटी। इस घटना में पुलिस उपनिरीक्षक के पैर में गोली लग गई थी, उन्हें तत्काल निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत बेहतर बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लेवर्स फैमिली रेस्टोरेंट होटल में दो गुटों के बीच झगड़ा चलने की जानकारी वडगांव मावल पुलिस को मिली थी। रात में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक नितीन मोहित गाड़ी से घटनास्थल गए थे। होटल के सामने पार्किंग में मनोज सिध्दाय्या तेलगू (29, देहूरोड) के साथ आरोपी दादा बालू ढवले (38) व अन्य साथीदार के बीच वाद विवाद हुआ था। इन आरोपियों के पास हथियार थे, ऐसी जानकारी पुलिस उप निरीक्षक नितीन मोहिते को मिली थी। आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए पीएसआई होटल में गए थे।

आरोपी दादा बालू ढवले टॉयलेट से बाहर आते हुए दिखाई दिया था, जिससे पीएसआई मोहिते ढवले और उसके दो अन्य साथीदार सुनील विलास पालखे (27), संतोष उर्फ बिटया बालासाहब गायकवाड को हिरासत में लेते समय ढवले ने कमरे में लगाए रिवॉल्वर से उनके दाहिने पैर में गोली चला दी। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+