IAS पूजा खेडकर से छिन गई सबसे बड़ी 'खुशी', कौन है वो शख्‍स, जिससे पंगा लेना पड़ा भारी?

IAS Puja Khedkar Maharashtra: पुणे की विवादित ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब पूजा खेडकर से उसकी यूपीएससी जर्नी में बड़ी 'खुशी' तक छिन गई है।

केंद्र सरकार ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की ट्रेनिंग फिलहाल बीच में रोक दी है। उसे महाराष्‍ट्र कैडर वापस मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्‍त्री राष्‍ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में भेज दिया है, जहां पूजा खेडकर को 23 जुलाई तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।

IAS Pooja Khedkar

इस बीच पूजा खेडकर से जुड़ी दो और चौंकाने वाली खबरें सामने आई हैं। एक तो ये कि पूजा खेडकर का महाराष्‍ट्र कैडर ही कैंसिल कर दिया गया है। यह दावा दैनिक भास्‍कर में छपी एक खबर में सूत्रों के हवाले से किया गया है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा करने वालों के होम कैडर मिलना सबसे बड़ी खुशी में से एक है।

दूसरी चौंकाने वाली खबर ये है कि पूजा खेडकर ने पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे के खिलाफ हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुणे कलेक्‍टर डॉ. सुहास दिवासे ने महाराष्‍ट्र मुख्‍य सचिव को शिकायत की थी कि पूजा खेडकर ट्रेनिंग में वीआईपी सुविधाएं मांग रही हैं।

पुणे कलेक्‍टर की शिकायत के बाद पूजा खेडकर का ट्रेनिंग पूरी होने से पहले वाशिम ट्रांसफर किया गया और अब वाशिम से उन्‍हें वापस LBSNAA बुलाया गया है। उन्‍हें महाराष्ट्र सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुक्त कर दिया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (पी) नितिन गद्रे के पत्र में लिखा है कि एलबीएसएनएए, मसूरी ने आपके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित रखने और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको तुरंत वापस बुलाने का फैसला किया है।

पूजा खेडकर को क्‍यों बुलाया LBSNAA में?

पूजा खेडकर पर ऑडी कार, कैबिन व स्‍टाफ मांगने के अलावा यह भी आरोप है कि उन्‍होंने आईएएस में चयन के लिए विकलांगता व ओबीसी, क्रीमी लेयर का फर्जी सर्टिफिकेट लगाया था। अब इनकी जांच पूरी होने तक पूजा खेडकर को LBSNAA में रहना पड़ेगा।

महाराष्‍ट्र कैडर में साल 2023 बैच की आईएएस पूजा खेडकर के मेडिकल प्रमाणपत्रों की जांच पुणे पुलिस जांच करेगी। पूजा खेडकर ने अलग-अलग दिव्‍यांगता श्रेणी का प्रमाण पत्र लगाया है। पुलिस उन्‍हें प्रमाण पत्र जारी करने वाले डॉक्‍टरों सो पूछताछ करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+