एकतरफा प्रेम में युवक ने भाजपा विधायक की लड़की को चाकूओं से गोदा, उंगली काट ली
राजेश को अश्विनी के ही साथ पढ़ने वाला बताया जा रहा है। युवक विधायक की बेटी के एकतरफा प्यार में बताया जा रहा है।
पुणे। पुणे में भाजपा की विधायक की छात्रा बेटी पर एकतरफा प्यार में पागल युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। लड़की ने इससे बचने की कोशिश की जिसमें उसके हाथ की एक उंगली कट कर अलग हो गई। घटना पिपंरी चिंचवड़ में सोमवार सुबह आठ बजे हुई। हमलावर क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की अस्पताल में भर्ती है।

यवतमाल के वाणी से विधायक संजीव रेड्डी की बेटी अश्विनी पिंपरी चिंचवड़ के बालाजी कॉलेज की स्टूडेंट है। अश्विनी पर सोमवार सुबह आठ बजे राजेश बक्षी नाम के लड़के ने हमला किया। कुछ दूसरे युवकों के आ जाने से अश्विनी की जान बच गई। राजेश को अश्विनी के ही साथ पढ़ने वाला बताया जा रहा है। युवक विधायक की बेटी के एकतरफा प्यार में बताया जा रहा है।
पुलिस ने मुताबिक राजेश काफी समय से अश्विनी को परेशान कर रहा था। इसी को लेकर लड़की ने कॉलेज मैनेजमेंट से राजेश की शिकायत भी की थी। कॉलेज प्रशासन ने राजेश को इसको चेतावनी भी दी थी। इसी को लेकर राजेश ने हमला कर दिया। लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications