Video: पुणे के बंद फ्लैट से मिले 144 जहरीले सांप
पुणे के एक बंद फ्लैट से 144 जहरीले सांप मिले हैं। इन सांपों को घर में बंद कमरे में रखकर जहर का कारोबार किया जा रहा था।
पुणे। घटना चौंकाने वाली और हैरान करने वाली है। पुणे के एक बंद फ्लैट से 144 जहरीले सांप बरामद किए गए हैं। फ्लैट से सांप मिलने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है। लोग खौफ में हैं। जानकारी के मुताबिक पुणे के करीब चाकण इलाके के खराब वाड़ी में सारा सिटी नामक बिल्डिंग में मामला सामने आया। बिल्डिंग के एक बंद फ्लैट में करीब 144 जहरीले सांप पाए गए हैं। सांपों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

रिपोर्ट के मुताबिक इन 144 सांपों में अधिकांश सांप कोबरा और रसेल वाइपर प्रजाति के हैं। पुलिस मे सांपों को सर्पमित्रों की मदद से सुरक्षित पकड़ लिया है और उन्हें जंगल में छोड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं जिस फ्लैट से पुलिस को सांपों का ये झुंड बरामद हुआ है वहां से सांप के जहर की 2 बोतल भी बरामद हई है। पूछताछ के बाद पता चला कि उस फ्लैट को महाराष्ट्र के सांगली में रहने वाले एख शख्स ने किराए पर ले रखा है, जो हफ्ते में एक या दो बार ही वहां आता है। पुलिस को कमरे से सांप के जहर की बोतलें मिलने से शक हो रहा है कि शख्स सांप के जहर का कारोबार कर रहा है।
Pune: Chakan police arrested 2 persons and seized 70 Cobras and 45 Russell's Viper snakes along with 25 ml venom pic.twitter.com/GLx4SOvdjH
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016
किसी को शक न हो इसलिए उनसे रिहाइशी इलाके में कमरा लिया।इस घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रंजीत खड़गे और उसके कथित सहयोगी धनंजय बेलकुटे को कथित रूप से सांपों को पकड़ने और उनका जहर निकालने तथा उसे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
#WATCH Pune: Chakan Police arrested 2 persons and seized 70 Cobras and 45 Russell's Viper snakes along with 25 ml venom pic.twitter.com/gQRf1PsuCY
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016












Click it and Unblock the Notifications