इंग्लैंड में पढ़े दूल्हे ने पंचायत बुलाकर कराया दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक उच्च शिक्षित युवती की शादी के दौरान वर्जिनिटी टेस्ट कराने का मामला सामने आया है। महिला का वर्जिनिटी टेस्ट कराने वाला पति इंग्लैंड से उच्च शिक्षा लेकर भारत लौटा था और खास बात लड़के के पिता पुणे के पूर्व नगरसेवक रह चुके हैं और लड़की का पिता पुलिस विभाग से रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर हैं। एक के पिता लोक प्रतिनिधि और दूसरे के पिता पुलिस विभाग से रिटायर हुए हैं। समाज के लिए यह दोनों पद अन्याय के खिलाफ लड़ने के रूप मे पहचाने जाते हैं। पर इन दोनों की सहमति से वर्जिनिटी टेस्ट किया है। इसका भंडाफोड़ कांजर भाट समाज के और धर्मादाय आयुक्तालय के उपायुक्त कृष्णा इंद्रेकर ने किया।

प्रथा के अनुसार होता है लड़की का टेस्ट

प्रथा के अनुसार होता है लड़की का टेस्ट

ऐसा बताया जा रहा है कि पुणे के कोरेगांव पार्क में शादी हुई थी और कुछ दिन बाद लड़की का वर्जिनिटी टेस्ट किया गया। ऐसी प्रथा है कि शादी से पहले लड़की की वर्जिनटी टेस्ट की जाती है, जिसके लिए पंचायत के नियम अनुसार शादी से पहले व बाद में पंचायत ली जाती है।

कमरे में बंद दू्ल्हा-दुल्हन, बाहर लगती है पंचायत

कमरे में बंद दू्ल्हा-दुल्हन, बाहर लगती है पंचायत

विवाह के बाद दोनों को अज्ञात स्थान में ले जाया जाता है। एक कमरे के अंदर दूल्हा दुल्हन को बंद किया जाता है। कमरे के बाहर पंचायत लगायी जाती है। पंचायत के अनुसार अगर लड़की शुद्ध नहीं हुई तो परिवारवालों को काफी बड़ा दंड भरना होता है। तभी शादी को मान्यता दी जाती है।

इंग्लैंड में पढ़े दूल्हे ने करवाया अपनी पत्नी का टेस्ट

इंग्लैंड में पढ़े दूल्हे ने करवाया अपनी पत्नी का टेस्ट

इस शादी में भी ऐसा हुआ, इंग्लैड से आए युवक ने अपने परिवार की सहमति से पंचायत के समक्ष लड़की की वर्जिनिटी टेस्ट की बात रखी थी। पंचायत ने लड़की की वर्जनिटी टेस्ट को मान्यता देते हुए शादी से पहले पंचायत रखी और प्रथा के अनुसार लड़की की वर्जनिटी टेस्ट की गई। इस बारे में लड़की के परिवारवालों ने चुप्पी साध रखी है, लड़की को किसी से भी बात करने की अनुमित नहीं है। उच्च शिक्षित होने के बावजूद उससे इस बारे में किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई। लड़की के पिता पुलिस विभाग से रिटायर होने के बाद भी चुपचाप अन्याय सहन कर गए।

ये भी पढ़ें-जिसे अच्छा दोस्त मानती थी शादीशुदा महिला उसी ने फोटो खींचकर दिया जानलेवा धोखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+