प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े वीएचपी नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों की पुलिस से हुई झड़प
प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता और विश्व हिन्दू परिषद के कुंडा अध्यक्ष की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया जब ओम मिश्रा घर से कचहरी जा रहे थे। अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश हत्यारों ने वारदात को अंजाम देकर फरार बाइक से फरार हो गए।

नकाबपोश हत्यारों ने दिया वारदात को अंजाम
प्रतापगढ़ के जेठवारा कोतवाली के प्रतापगढ़ कुंडा मार्ग के सोनपुर के पास बेखौफ हत्यारों ने दिन दहाड़े अधिवक्ता एवं विश्व हिन्दू परिसद के कुंडा अध्यक्ष को गोलियों भूनकर उतारा मौत के घाट। हत्यारों उस समय वारदात को अंजाम दिया जब अधिवक्ता ओम मिश्रा घर से कचहरी जा रहा था। अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश हत्यारों ने वारदात को अंजाम देकर फरार बाइक से फरार हो गए।
परिजनों की पुलिस से हुई झड़प
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही डीएम और एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिवक्ता के शव को सीधे सीएचसी बाघराय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लालगंज कोतवाली के ढिंगवस इलाके के रहने वाले अधिवक्ता के परिजन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस बीच पुलिस से झड़प भी हुई। बताया जाता है कि अधिवक्ता से लिफ्ट लेकर एक युवक डेरवा में ही उसकी बाइक पर बैठा था, जो हत्या के बाद हत्यारों के साथ फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications