यूपी पंचायत चुनाव 2021: प्रतापगढ़ से लूटी मतपेटिका कुएं से हुई बरामद, 160 व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतापगढ़। पंचायत चुनाव में बवालियों द्वारा लूटी गई चकमझानी पोलिंग बूथ से मतपेटिका गांव के कुएं से तीन दिन बाद बरामद हो गई हैं। पिछले तीनों से पुलिस भी इन मतपेटिकाओं की तलाश कर रही थी। वहीं, अब मतपेटिकाओं के बरामद होने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। बता दें कि 19 अप्रैल की शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के फौरन बाद ही प्रधान प्रत्याशियों ने जमकर बवाल और हिंसा शुरू कर कर दी थी। मारपीट के बाद पोलिंग पार्टी से मतपेटिका लूटकर दबंग फरार हो गए थे।

खबरों के मुताबिक, यह मामला कधई थाना के चकमझानी पोलिंग बूथ का है। यहां जहां 19 अप्रैल की शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के फौरन बाद ही प्रधान प्रत्याशियों ने जमकर बवाल और हिंसा शुरू कर कर दी थी। मारपीट के बाद पोलिंग पार्टी से मतपेटिका लूटकर दबंग फरार हो गए थे। इसके बाद इन्होंने मतपेटी को कुएं में फेंक दिया था। आज जब कुएं में पानी कम हुआ तो इलाके का गोताखोर ने कुएं में उतरे और गहरे पानी मे खोजकर मतपेटिका को बाहर निकाला। मतपेटिका मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने सुझाव उल्ला, इसरार समेत छः व्यक्तियों पर नामजद जबकि 20 अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। वहीं, चकमझानी बूथ समेत प्रतापगढ़ के 21 बूथों पर हिंसा के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने फिर से रिपोल करने के आदेश दिए है। पुलिस चार दिनों में चुनाव में हिंसा करने वाले 160 व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरफ्तारी जिले के विभिन्य थानों से की गई है।












Click it and Unblock the Notifications