UP News: बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे फर्नीचर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में गुरुवार सुबह में दिनदहाड़े एक फर्नीचर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फर्नीचर कारोबारी अपने बेटे को स्कूल में छोड़ने के लिए ले जा रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने उनकी बाइक ओवरटेक करके रोका और गोली मार दी।

जिस दौरान बदमाश उन्हें गोली मार रहे थे इस दौरान उनका बेटा वहीं मौजूद था। बेटा गोलियों की गड़गड़ाहट से डर गया। आसपास के लोग उन्हें उठाकर अस्पताल लेकर गए जहां जांच के दौरान चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

up-news-furniture-businessman-shot-dead-while-dropping-his-son-at-school

घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में कारोबारी वहां पहुंच गए और गुस्साए कारोबारी ने रोड पर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने के बाद तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार और एसडीम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

लोगों द्वारा व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन व्यापारियों ने मांग किया कि जब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है और घटना का खुलासा नहीं हो जाता है तब तक वह व्यापारी का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। दोपहर तक व्यापारी अपनी मांग पर अड़ गए। हालांकि बाद उन्हें किसी तरह शांत कराया गया।

बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी नईम सुबह 9:30 बजे अपने इकलौते बेटे को लेकर स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। नईम अपने बच्चे को लेकर घर से 500 मीटर दूर पहुंचे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनकी बाइक ओवरटेक करके रोक लिया।

बेटे ने बताया कि बदमाशों ने बाइक रोकने के लिए कहा, उसके बाद मेरे पापा ने बाइक रोक दी। बाइक के किनारे लगाने के बाद जब तक पापा कुछ समझ पाते तब तक बदमाश उनके ऊपर गोली चल दिया। उसने यह भी बताया कि पापा ने मुझे बचाने के लिए जमीन पर गिरा दिया, बदमाशों ने कुल तीन गोली चलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+