UP News: मंच पर छलक पड़े बीजेपी प्रत्याशी के आंसू, बोले- क्या राजाओं के गढ़ में एक तेली सांसद नहीं बन सकता?
UP News: प्रतापगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता फफक कर रोने लगे। रोते समय का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह लोगों से पूछ रहे हैं की क्या राजाओं के गढ़ में तेली सांसद नहीं बन सकता?
उनके द्वारा दिए गए इस बयान के साथ ही उनके रोते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रतापगढ़ लोकसभा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय पर इस लोकसभा सीट पर विपक्षी दलों का कब्जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि काफी लंबे समय से वे प्रतापगढ़ के लोगों से जुड़े हैं। वीडियो में जातिगत आधार पर जाति विशेष को लेकर टिप्पणी करते हुए वह कह रहे हैं कि राजाओं के घर में क्या कोई तेली सांसद नहीं बन सकता है, क्या क्षत्रिय ही सांसद बनेंगे?
आगे भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता कह रहे हैं कि मैं तेली समाज से आता हूं, इसलिए मेरा विरोध हो रहा है। संगम लाल गुप्ता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं और उनके जातिगत बयान को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
अनुप्रिया पटेल ने भी दिया था बयान: इसके पहले अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ में चुनावी सजन सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि राजा अब रानी के पेट से नहीं लोकतंत्र में ईवीएम की बटन से पैदा होता है। स्व घोषित राजाओं को लगता है कि कुंडा उनकी जागीर है।
ऐसे में आपके पास यह एक बहुत बड़ा और सुनहरा अवसर है। अनुप्रिया पटेल ने आगे कहा था कि मैं आपसे कहना चाहती हूं कि इस बार ईवीएम का बटन दबाने जाइएगा तो याद रखिएगा कि केवल मतदाता ही सर्वशक्तिमान है। अनुप्रिया पटेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
अनुप्रिया का निशाना राजा भैया पर था। ऐसे में राजा भैया ने उन पर पलटवार करते हुए बहुत ही संयमित तरीके से बयान दिया था। राजा भैया ने कहा था कि अब राजा या रानी पैदा होना बंद हो गए हैं। ईवीएम से राजा नहीं पैदा होता है जनसेवक पैदा होता है या जनता का प्रतिनिधि पैदा होता है। राजा भैया ने कहा कि ईवीएम से पैदा होने वाले अगर अपने आप को राजा मान लेंगे तो लोकतंत्र की मूल भावना ही हार जाएगी।
फिलहाल अब इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता का भी जाति को लेकर दिया गया बयान और जनसभा को संबोधित करते समय रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कहां जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल और राजा भैया के बीच के टकरार के बाद चुनाव जीतने के लिए संगम लाल गुप्ता ने ऐसा बयान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications