लुधियाना से प्रतापगढ़ आई थी बारात, DJ पर डांस करने को लेकर हुई मारपीट, दो बारातियों की मौत

Pratapgarh News : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लुधियाना से आई बारात में डीजे पर डांस करने के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत हो गई।

इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बारात पक्ष के दर्जन घर से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह शादी संपन्न हुई।

pratapgarh-a-fight-broke-out-over-dancing-on-dj

नशे में धुत होकर करने लगे मारपीट
बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज कोतवाली अंतर्गत चकौडि़या गांव के रहने वाले विदेशी गौतम की बेटी अनीता की शादी लुधियाना के मनोज कुमार नामक युवक के साथ तय थी। शनिवार को बारात लुधियाना से प्रयागराज आई हुई थी।

बरात आने के बाद बाराती डीजे पर डांस करते हुए दुल्हन के घर की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान डांस करने को लेकर बरतिया में मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि बाराती नशे में थे। इस दौरान बरतिया में ही दो गुट हो गया और फिर दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे।

पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मारपीट में दूल्हे के रिश्तेदार पवनदीप (उम्र 22 वर्ष) पुत्र रामनेवल निवासी देलियावां थाना बल्दीराय तहसील मुसाफिरखाना जनपद सुल्तानपुर की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में मौत हो गई। जबकि एक अन्य रिश्तेदार इंद्रप्रीत सिंह (उम्र 32वर्ष) पुत्र हिम्मत सिंह निवासी जालंधर, पंजाब भी गंभीर रूप से घायल घायल हो गया था।

पुलिस द्वारा बताया गया कि गंभीर रूप से घायल इंदप्रीत सिंह को स्वरुपरानी चिकित्सालय प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान स्वरुपरानी चिकित्सालय प्रयागराज में इंद्रजीत की भी मौत हो गई। इसके अलावा इस मारपीट में विशाल (उम्र 25 वर्ष) पुत्र राम सजीवन निवासी मकान नं0-140 बड़ा बाजार बस्ती शेख जालंधर पंजाब भी घायल है।

घायल को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री संजय राय द्वारा बताया गया कि इस मामले में अभी तक किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। मरने वाले दोनों युवकों की डेड बॉडी मोर्चरी में रखवा दी गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+