Nupur Sharma के समर्थन में आए राजा भैया के पिता, Tweet कर कही ये बात
Nupur Sharma के समर्थन में आए राजा भैया के पिता, Tweet कर कही ये बात
लखनऊ, 14 जून: पैगंबर मोम्मद पर दिए विवादित बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा इन दिनों खासी चर्चाओं में बनी हुई है। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर जहां पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन हो रही है तो वहीं, अब कुछ लोग नूपुर शर्मा के समर्थन में भी उतर आए है। वहीं, अब नूपुर शर्मा का समर्थन कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता ने भी किया है।

पूर्व मंत्री और प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह ने भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। दरअसल, उदय प्रताप सिंह ने 12 जून को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'नुपुर शर्मा इलेक्शन में खड़ी हो जाये रिकार्ड मतों से जीतेंगी।' इतना ही नहीं, उन्होंने कुंडा विधानसभा के चौराहों पर बैनर लगवाकर लोगों से नुपुर का समर्थन करने की बात भी कही है।
नुपुर शर्मा इलेक्शन में खड़ी हो जाये रिकार्ड मतों से जीतेंगी
— Uday Pratap Singh (@udaypra38211047) June 12, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बैनर
ऐसा कहा जा रहा है कि उदय प्रताप सिंह ने कुंड़ा विधानसभा के चौराहों पर नूपुर शर्मा के समर्थन में बैनर लगवाया है। ये बैनर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल बैनर में लिखा है, 'नूपुर शर्मा के समर्थन में अपने-अपने घरों और अपनी-अपनी दुकानों के सामने भगवा ध्वज लगाएं।'
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर चर्चाओं में आईं नूपुर शर्मा
भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने ज्ञानवापी को लेकर हुई टीवी डिबेट में हिस्सा लिया था। इस दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर नूपुर शर्मा चर्चाओं में आ गई थी। अब नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। तो वहीं, उनके विवादित बयान के बाद देश भर से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है। नूपुर शर्मा के दिए बयान पर विवाद बढ़ता देख बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया और सरकार ने मुस्लिम देशों के बढ़ते दबाव के बीच उनके (नूपुर शर्मा) बयान से दूरी बना ली।












Click it and Unblock the Notifications