दुखद: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, मृत को बीमार समझ विदा हो गई दुल्हन

प्रतापगढ़ से सामने आई इस दुखद घटना ने हर किसी की आँखे नम कर दी। इधर बेटी का कन्यादान किया जा रहा था, उधर पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुल्हन अपने पिता का इंतजार करती रही और बिना उनसे मिले विदा हो गई।

Pratapgarh Father dies on daughter wedding day due to current marriage takes place even after death

एक बेटी की शादी के लिए उसका पिता क्या कुछ नहीं करता है। जिस दिन एक पिता अपनी बेटी को विदा करता है तो कहते हैं कि वो गंगा नहा लिया। लेकिन प्रतापगढ़ से एक आँखों को नम कर देने वाला ऐसा मामला सामने आया, जिसने मन को झकझोड़ कर रख दिया। बरातियों के स्वागत के लिए लगवाए गए टेंट में उतरे करंट से दुल्हन के पिता की मौत हो गई। लेकिन इसके बावजूद बेटी का विवाह भी संपन्न हुआ और उसकी विदाई भी हुई।

Pratapgarh Father dies on daughter wedding day due to current marriage takes place even after death

बेटी की शादी वाले दिन पिता की मौत
दरअसल, प्रतापगढ़ के बसुवापुर लक्ष्मीकांत गंज निवासी राम संजीवन वर्मा की पुत्री अनीता की शादी थी। लालगंज के हुलास का पुरवा देवापुर निवासी रामराज वर्मा अपने पुत्र पवन कुमार वर्मा की बारात लेकर आए थे। जनवास में कन्या पक्ष के लोग बरातियों के सत्कार में लगे थे। इसी बीच दुल्हन के पिता राम सजीवन जयमाल स्टेज को देखने के लिए पहुंचे। स्टेज में लगे लोहे की पाइप पकड़ते ही पाइप में उतरे करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। अचेत अवस्था में लोग उन्हें लेकर तत्काल सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Pratapgarh Father dies on daughter wedding day due to current marriage takes place even after death

पिता को बीमार समझ विदा हो गई दुल्हन
वहीं घटना के बाद अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों ने घर पर सूचना भिजवाई कि राम सजीवन का इलाज चल रहा है, ठीक होने के बाद घर आ जायेंगे। इधर परिवार व गांव के प्रबुद्ध लोगों ने किसी तरह लड़की का विवाह संपन्न कराकर उसकी विदाई कर दी। मृत पिता को बीमार मान उनसे न मिल पाने की कसक लिए सिसकियां भरती दुल्हन ससुराल के लिए विदा हो गई। इसके बाद मौत की सूचना घर वालों को दी गई तो कोहराम मच गया। दुल्हन के विदा होते ही गम में डूबे घर के कुछ लोग मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने जिला मुख्यालय चले गए। घटना से गांव के लोगों की भी आंखें नम दिखीं।

Pratapgarh Father dies on daughter wedding day due to current marriage takes place even after death

4 पुत्रियां और एक पुत्र का पिता था मृतक
बता दें कि मृतक घर पर ही रहकर मजदूरी करता था। उसकी चार पुत्रियों में अनीता तीसरे नंबर पर थी। एक पुत्र सुनील कुमार 17 वर्ष का है। सुनील पढ़ाई के साथ पिता के मजदूरी कार्य में सहयोग करता था। एसओ मनोज यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+