UP : शराब माफियाओं पर शिकंजा, संजय सिंह उर्फ गुड्डू की सात करोड़ की संपत्ति जब्त

प्रतापगढ़, 15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में अब शराब माफियाओं पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। प्रतापगढ़ में कुख्यात शराब माफिया संजय सिंह उर्फ गुड्डू की 14 संपत्तियां पुलिस प्रशासन ने जब्त कर लीं। इन संपत्तियों की कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। संजय सिंह के प्रतापगढ़ के कुंडा, बलीपुर और लखनऊ स्थित तीन आलीशान बंगलों को जब्त किया है। इसके साथ ही एक लग्जरी कार और कई बीघा खेत को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

liquor mafia guddu singh property worth rs 7 crore seized in pratapgarh

डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

गैंगस्टर एक्ट के तहत एसपी ने डीएम को पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपी थी। डीएम ने कुल 14 संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। शुक्रवार दोपहर मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची पुलिस ने मुनादी के साथ ही कुर्की की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव के दौरान कुंडा इलाके में तीन अवैध शराब की बड़ी फैक्ट्री पकड़ी गई थीं। अवैध शराब की कीमत लगभग 14 करोड़ रुपए बताई गई थी।

प्रतापगढ़ जेल में निरुद्ध है शराब माफिया गुड्डू सिंह

पुलिस ने शराब माफिया गुड्डू सिंह और सुधाकर समेत कई आरोपियों पर आधा दर्जन से ज्यादा धाराओं में मुकदमा दर्ज करते किया था। वहीं, गुड्डू सिंह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फरार चल रहे गुड्डू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। गुड्डू अभी भी प्रतापगढ़ जेल में निरुद्ध है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि शराब माफिया की 14 प्रॉपर्टी को कुर्क करते हुए जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि और शराब माफिया के खिलाफ में एक माह अंदर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+