जानिए, राजा भैया के पास कितनी हैं दौलत, पत्नी भान्वी कुमारी सिंह भी है करोड़ पति

जानिए राजा भैया के पास कितनी हैं दौलत, पत्नी भी है करोड़ पति

प्रतापगढ़, 06 फरवरी: रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya) ने शनिवार 05 फरवरी को अफीम कोठी सभागार पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राजा भैया कुंडा से छह बार विधायक रह चुके है और पहली बार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सिंबल पर चुनावी मैदान में उतारे है। राजा भैया ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। आइए जानते हैं बाहुबली विधायक राजा भैया ने हलफनामे में कितनी दर्शाई संपत्ति।

10 साल में 9 गुना बढ़ी राजा भैया की संपत्ति

10 साल में 9 गुना बढ़ी राजा भैया की संपत्ति

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने चुनाव आयोग को जो अपना हलफनामा दिया है उसके मुताबिक, 10 साल में उनकी संपत्ति करीब 9 गुना तक बढ़ गई है। दरअसल, 2012 में राजा भैया ने जो शपथ पत्र दिया था उसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास एक करोड़ 45 लाख 70 हजार 757 रुपये की संपत्ति थी। जबकि 05 फरवरी 2022 में राजा भैया ने जो जो संपत्ति का ब्यौर दिया है उसमें उन्होंने बताया कि उनके पास 9 करोड़ 17 लाख 54 हजार 448 रुपए की चल संपत्ति है।

राजा भैया के बच्चे भी हैं लखपति

राजा भैया के बच्चे भी हैं लखपति

राजा भैया चुनाव आयोग को जो शपथ पत्र दिया है उसमें अपने बच्चों की संपत्ति को भी दर्शाया है। शपथ पत्र के मुताबिक, राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी सिंह के पास 98 लाख 78 हजार 255 रुपए की चल संपत्ति है। वहीं उनकी दूसरी बेटी राजेश्वरी सिंह के पास 78 लाख 56 हजार 217 रुपए की चल संपत्ति है। राजा भैया बेटे कुंवर शिवराज प्रताप सिंह के नाम पर 64 लाख और छोटे बेटे कुंवर बृजराज प्रताप सिंह के पास 63 लाख की चल संपत्ति है।

3 किलो सोना, 26 किलो चांदी है राजा भैया के पास

3 किलो सोना, 26 किलो चांदी है राजा भैया के पास

राजा भैया ने जो शपथ पत्र दिया है उसके मुताबिक, उनके पास 3 किलो सोना है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 72 लाख 20 हजार है। जबकि, राजा भैया के पास 26 किलो चांदी भी है, जिसकी कीमत 16 लाख 4 हजार 200 रुपए है। वहीं हथियारों के बात करें तो राजा भैया के पास 95 हजार की पिस्टल, 83 हजार की रायफल, 42 हजार की बंदूक है। इतना ही नहीं, उनके पास एक लैंड क्रूजर गाड़ी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 2 लाख 73 सौ रुपए हैं। मौजूदा समय मे उनपर तीन केस दर्ज है।

भान्वी कुमारी सिंह बंदूकों की है शौकीन

भान्वी कुमारी सिंह बंदूकों की है शौकीन

राजा भैया की पत्नी भान्वी कुमारी सिंह के नाम पर 3 करोड़ 13 लाख 303 रुपए की चल संपत्ति है। इतना ही नहीं, उनके नाम पर साढ़े चार किलो सोना है, इसकी कीमत बाजार में 2 करोड़ 21 लाख 40 हजार रुपए है। जबकि साढे़ 10 किलो चांदी है, इसकी कीमत 6 लाख 47 हजार 850 रुपए है। जानकारी के अनुसार उनके पास 21 सोने के सिक्के हैं, इसकी कीमत 5 लाख 16 हजार 600 रुपए है। उनकी पत्नी के पास 90 हजार की पिस्टल 82 हजार की रायफल, 38 हजार की बंदूक है।

कौन हैं राजा भैया उर्फ तूफान सिंह

कौन हैं राजा भैया उर्फ तूफान सिंह

31 अक्टूबर, 1967 को प्रतापगढ़ की भदरी रियासत में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम उदय प्रताप सिंह और माता का नाम मंजुल राजे है। राजा भैया को तूफान सिंह के नाम से भी कुंडा में जाना जाता है। राजा भैया को घुड़सवारी का शौक है, एक बार घोड़े से गिरने के कारण उनकी दो पसलियां भी टूट गईं थी। राजा भैया ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत महज 24 साल की उम्र में की थी और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना पहला चुनाव जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+