UP News: प्रतापगढ़ में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस की परीक्षा देने गया था युवक
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में शनिवार सुबह प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि प्रेमी यूपी पुलिस की परीक्षा देने के लिए निकला वहीं प्रेमिका मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर घर से निकली थी। दोनों के घरवाले इंतजार में थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की रही है।
इलेक्ट्रिशिन की नौकरी करता था प्रेमी
प्रेमी का नाम गजेंद्र सरोज बताया जा रहा है जो अमेठी के संग्रह का निवासी बताया जा रहा है। गजेंद्र सोनीपत में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी करता था और पुलिस भर्ती परीक्षा देने वापस आया था।
वहीं प्रेमिका का नाम ममता सरोज बताया जा रहा है। ममता प्रतापगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। वह शनिवार को अपने घर से मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर निकली थी।
आशंका है कि दोनों मोबाइल से एक दूसरे से बात किए। बात करने के बाद शनिवार को ही दोनों की मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों साथ में निकल गए होंगे।
रविवार सुबह में प्रतापगढ़ जिले के चिबिला स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर दोनों की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस दोनों की लाश को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के साथ ही पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications