OI Exclusive: 'सिस्टम ने मजबूर कर दिया, बच्चे भागने लगे, मैंने जान..', पीड़ित ने जो बताया सुन उड़ जाएंगे होश

Pilibhit News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पत्रकार ने अपनी पत्नी के साथ कीटनाशक पी जान देने की कोशिश की। ऐसा करने से पहले उसने कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित ने सीएम योगी से न्याय की अपील भी की है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर ने पीड़ित पत्रकार से बातचीत कर पूरी घटना जानी। इस मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सरकार को घेरा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जब किसी ने नहीं सुनी..

वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर ने पीड़ित पत्रकार से अस्पताल पहुंचकर बातचीत की। पूछे जाने पर पीड़ित इसरार ने बताया कि मैने खबरों के माध्यम से बरखेड़ा में हो रहे निर्माण कार्यों में बरती जा रही अनियमितता को कई बार उजागर किया। जिससे नाराज होकर बीजेपी के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल और एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने मुझे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर इतना परेशान किया कि घर के बच्चे और महिलाएं भागने को मजबूर हो गए। जब किसी ने नहीं सुनी तब मैने और मेरी पत्नी ने जान देने की ठान ली।

pilibhit
सीएम योगी से लगाई गुहार

पीड़ित पत्रकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार की है।


अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले में योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अगर एक पत्रकार को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की यह कीमत चुकानी पड़ रही है तो कहां गया बीजेपी का अमृतकाल। यह बहुत निन्दनीय है।

सपा कार्यकर्ता पहुंचे अस्पताल

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा कार्यकर्ताओं के साथ खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यही हो रहा है। सही आवाज उठाने वालो को इसी तरह प्रताड़ित किया जा रहा है। हम अन्याय के खिलाफ हैं। इस सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं।

बोली पुलिस

सीओ बीसलपुर, प्रतीक दहिया ने कहा कि जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित पत्रकार से बातचीत की और हाल जाना। पति- पत्नी खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+