कौन हैं निर्दलीय प्रत्याशी माधुरी देवी?, जिनके समर्थन में आए बीजेपी सांसद वरुण गांधी

Varun Gandhi News: बीजेपी सांसद वरुण गांधी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को छोड़ निर्दलीय प्रत्याशियों का खुलकर समर्थन किया। वरुण ने रविवार को बीसलपुर औऱ पूरनपुर के निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रचार भी किया।

Varun Gandhi

Varun Gandhi News: सांसद वरुण गांधी एक दिवसीय दौरे पर रविवार 07 मई को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में थे। इस दौरान वरुण गांधी ने भाजपा प्रत्याशियों को छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी माधुरी देवी और प्रदीप जायसवाल लल्लन का समर्थन किया। आइए जानते है कौन है निर्दलीय प्रत्याशी माधुरी देवी...।

माधुरी देवी, पीलीभीत जिले की रहने वाली है और बीसलपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौरा पर चुनावी मैदान में हैं। माधुरी देवी के पति राजेश सिंह पिछले 30 सालों से वरुण गांधी के प्रतिनिधि हैं।

वहीं, अब बीसलुपर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी माधुरी देवी का बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आजकल राजनीति पैसे और बाहुबल पर टिकी हुई है और राजनीति में ईमानदार लोग काफी कम हैं।'

निर्दलीय प्रत्याशी माधुरी देवी के समर्थन में वारुण गांधी ने डाकखाना तिराहे पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीसलपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के जितने प्रत्याशी हैं, वह सभी पैसे वाले हैं और किसी ने किसी के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं।

केवल माधुरी देवी ही एकमात्र ऐसी प्रत्याशी हैं, जो पैसे से काफी कमजोर हैं। लेकिन, जन सेवा करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। कहा कि माधुरी देवी के पति राजेश सिंह उनके पिछले 30 सालों से प्रतिनिधि हैं और पूरी तरह से ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

वरुण गांधी ने कहा कि राजेश सिंह अगर ईमानदारी से काम नहीं कर रहे होते तो वह भी बहुत पैसे वाले हो जाते। उन्होंने कहा कि बीसलपुर में कुछ लोग पैसे के दम पर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीतना चाहते हैं ,लेकिन जनता उन्हें पालिका अध्यक्ष नहीं बनाएगी।

Recommended Video

    पीलीभीत:वरुण गांधी ने एमएसपी कानून बनाने की मांग की,वीडियो हुआ वायरल

    सांसद ने कहा कि चुनाव माधुरी देवी का नहीं है, बल्कि उनका अपना चुनाव है। कहा कि बीसलपुर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव पैसे और बाहुबल के आधार पर नहीं होगा। केवल ईमानदारी के आधार पर होगा।

    इस दौरान वरुण गांधी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल लल्लन का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व चेयरमैन और निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल लल्लन उनके दाहिने हाथ है। हमेशा साथ रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+