UP News: बाघिन को बकरी समझकर सहलाती रही महिला, सच्चाई पता चलते ही उड़ गए होश, फिर बस्ती में मची भगदड़

UP Pilibhit News: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पीलीभीत जनपद में चारपाई पर सो रही एक वृद्ध महिला के समीप एक बाघिन आ गई। उसे बकरी समझकर वह सहलाती रही।

सुबह में जब उजाला हुआ तो उसने चारपाई के नीचे बाघिन को देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके बाद किसी तरह बाघिन से बचते बचाते चारपाई से दूर भागी और दूर जाने के बाद वह शोर मचाने लगी।

up-news-woman-kept-caressing-tigress-thinking-she-was-a-goat

महिला द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए। महिला ने लोगों को बाघिन के बारे में बताया तो लोगों को यकीन नहीं हुआ। हालांकि बाद में कुछ लोग लाठी डंडा लेकर वहां पहुंचे तो बाघिन को देखकर वे भी हैरान रह गए।

हालांकि लोगों की भीड़ और शोरगुल सुनकर बाघिन झाड़ियां की तरफ भाग निकली। मामले में लोगों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया गया लेकिन वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। वहीं बाघिन दिखाई देने के बाद पूरी बस्ती में हड़कंप मचा हुआ है।

यह पूरा मामला पीलीभीत जनपद के संडा गांव का है। बताया जा रहा है कि सुनगढ़ी और आसपास के इलाकों में कई बाघिन घूम रही है जिससे लोग काफी परेशान हैं। गांव की रहने वाली महरानी देवी रात में खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रही थी।

महारानी देवी अपनी चारपाई के नीचे अपनी बकरी भी बांधी रहती थी। बताया जा रहा है कि रात में एक बाघिन वहां पहुंची और बकरी को अपना निवाला बना ली। इस दौरान चारपाई पर सोई महारानी देवी को इसी भनक तक नहीं लगी। बाघिन उनकी चारपाई के नीचे लेट गई। उसके बाद उन्होंने बकरी समझ कर बाघिन को एक दो बार सहलाया।

रिपोर्ट की माने तो सुबह उठने के बाद महारानी देवी ने चारपाई के नीचे बाघिन देखा तो उनके हाेश उड़ गए। फिलहाल ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

यह भी बताया जा रहा है कि गांव में बाघिन दिखाई देने और सूचना के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के चलते ग्रामीणों ने बीसलपुर गांव में हाईवे पर जाम भी लगाया था। हालांकि बाद में एसडीएम के समझाने पर मामला शांत हुआ था। वहीं महिला द्वारा बाघिन को सहलाने वाले मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+