Pilibhit News: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Pilibhit Road accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में दो बाइकों के आने से यह हादसा हुआ। दो बाइक पर पांच लोग सवार होकर ईद मिलने जा रहे थे। पीलीभीत-हरिद्वार नैशनल हाईवे पर यह हादसार हुआ। । हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। हादसा जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निसरा गांव के पास गुरुवार को हुआ।
यहां अमरिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 21 वर्षीय आकिब पुत्र हसीन निवासी ग्राम भिलाई पसियापुर, 25 वर्षीय शाहिब पुत्र शाहिद निवासी ग्राम परेवा वैश्य, 26 वर्षीय अरबाज पुत्र अकील की मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अरावली गांव के रहने वाले पति-पत्नी ओवैस और सकरा बेगम ने भी सड़क हादसे के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद का सदर प्रतीक दहिया कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं ईद के त्योहार के दिन पांच लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जहानाबाद थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications