जान देने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, मौत के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार,कहा- 'मेरे घर में इसे मत रखना '
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहांं पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। मौत से पहले उसने वीडियो भी बनाया। उसने मौत के लिए अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के 25 वर्षीय सौरभ मिश्रा ने मंगलवार को जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया। जिसमें वह कहता है कि मैं जहर खाने जा रहा हूं। मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी और ससुराल वाले हैं।

सल्फास का पैकेट दिखाते हुए सौरभ कहता है कि मेरे मरने के बाद मेरी पत्नी को एक भी रुपया न दिया जाए और न ही मेरे घर में रखा जाए। क्योंकि मेरी पत्नी और सास ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। इस परेशान जिंदगी से आजाद होना चाहता हूं। पत्नी मुझसे और मेरी मां लड़ती है। इसे मेरा मोबाइल फोन भी नहीं दिया जाए। वह डिस्पोजल में सल्फास डालते दिखाई देता है और पानी मिलाकर पी जाता है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय का कहना है कि कांशीराम कालोनी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। युवक का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। जिसमें वह जहर खाने की बात कह रहा है। यह घटना मंगलवार रात की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के स्वजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications