पीलीभीत: 13 साल की मासूम पर कुत्तों ने बोला हमला, मौके पर ही मौत
Stray Dogs Kiiled Minor Girl In Pilibhit: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। यहां कुत्तों के झुंड ने 13 साल की एक मासूम लड़की को अपना शिकार बना लिया। कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया, जब तक स्थानीय लोग उसे बचाने पहुंचे तक तब बच्ची दम तोड़ चुकी थी। वन परिक्षेत्र अधिकारी मामले की जांच के लिए एक अधिकारी को नियुक्त कर दिया है। वहीं, इस मामले में डीएम ने ग्राम प्रधान, वीडीओ, पंचायत सचिव और राजस्व अधिकारियों से जवाब मांगा है।

खेत जा रही थी 13 साल की नेहा
घटना पीलीभीत के बागवा गांव की है। मंगलवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 13 साल की नेहा पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह खेत पर जा रही थी। कुत्तों के झुंड के हमले में नेहा जमीन पर गिर गई और चीखने चिल्लाने लगी। आवाजें सुनकर वहां मौजूद लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन तब तक नेहा की मौत हो चुकी थी। नेहा कक्षा चार की छात्रा थी। घटना के बाद नेहा के परिवार में कोहराम मच गया।
डीएम ने जिम्मेदारों से मांगा जवाब
उधर, सूचना मिलते ही डीएम पुलकित खरे और एसपी जय प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वन परिक्षेत्र अधिकारी सत्येंद्र चौधरी ने मामले की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। चौधरी का कहना है कि कुत्ते लंबे समय से मवेशियों के अवशेषों को खाकर जीवित थे, लेकिन उनको कुछ दिनों से खाने को नहीं मिल रहा था। भूख के कारण कुत्तों ने बच्ची पर हमला बोल दिया। डीएम पुलकित खरे ने फॉरेस्ट अथॉरिटी और चीफ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार गर्ग को कुत्तों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। साथ ही समय पर आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने की लापरवाही में ग्राम प्रधान, बीडीओ, पंचायत सचिव और राजस्व अधिकारियों से जवाब मांगा है। उन्होंने जल्द ही कुत्तों का बंध्याकरण करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications