Pilibhit: पत्नी ने पति को चारपाई से बांधा, फिर कुल्हाड़ी से किए शरीर के टुकड़े और नहर में बहा दी डेड बॉडी
Pilibhit News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले (Pilibhit) से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को चारपाई पर रस्सी से बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने शव के पांच टुकड़े किए और उन टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया।
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर शव के टुकड़ों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। हालांकि, अभी तक पुलिस शव के टुकड़े बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंम मचा हुआ है। ये वारदात पीलीभीत जिले के थाना गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामपाल (55) अपनी पत्नी दुलारों के साथ रहते थे। वहीं,रामपाल का बेटा सोमपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दूसरे मकान में रहता है।
सोमपाल ने बताया कि पिता (रामपाल) को सोमवार की रात देखा था, लेकिन मंगलवार की सुबह से उनकी कोई खोज खबर नहीं थी। जिसके बाद सोमपाल ने अपने पिता के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रामपाल की पत्नी दुलारो देवी से पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।
दरअसल, दुलारो देवी और उसके पति के बीच विवाद रहता था। इस बीच दुलारो देवी की दोस्ती रामपाल के एक दोस्त के साथ हो गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दुलारो देवी अपने पति के दोस्त के पास जाकर रहने लगी थी। एक महीने पहले ही दुलारो देवी गांव आई थी।
बुधवार को दुलारी देवी ने बेटे सोमपाल को बताया कि उसका पिता रामपाल मंगलवार से घर पर नहीं है। इसके बाद सोमपाल ने अपने के लापता होने की सूचना बुधवार को ही गजरौला पुलिस थाने में दी। बेटे ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी मां गांव आई थी।
जिसके बाद पुलिस को दुलारो देवी पर शक हुआ और उससे पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर दुलारो देवी ने अपने पति की हत्या करने और शव के टुकड़े कर नदी में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दुलारो देवी की निशानदेही पर देर शाम नहर में रामपाल के खून से सने कपड़े और बिस्तर बरामद कर लिया।
इस बाबत सीओ अंशु जैन ने बताया कि अभी शव के टुकड़ों को बरामद नहीं किया जा सका है। नहर के पानी को बंद करा दिया गया है और की मदद ली जा रही है। आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता था और जमीन तक गिरवी रख दी थी।
आरोपी महिला दुलारो देवी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अभी बेटी की शादी की भी जिम्मेदारी थी। उसने बताया कि मंगलवार को उसने खुद ही अपने पति की हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications