Pilibhit News: सो रही पत्नी के साथ पति ने की हैवानियत,चली गई महिला की जान, जानिए क्या है पूरा मामला
Pilibhit News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद से पति फरार है। महिला के परिजनों ने की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के गांव ढेरम मड़रिया की रहने वाले व्यक्ति झाझनलाल ने शनिवार रात साथ में सो रही पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। प्रहार के बाद महिला की चीख सुन परिजन पहुंच गए। सूचना मिलते ही महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को पूरी बात बता दी। एएसपी व सीओ सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

थाना गजरौला के गांव कल्यानपुर नौगवां निवासी चिरौंजी लाल की पुत्री आशा देवी (32) की शादी 15 वर्ष पूर्व झाझनलाल से की थी। आशा के दो पुत्र दीपक व रोहित है। दीपक अपने नाना-नानी के साथ रहता है। शनिवार शाम खाना खाने के बाद पति-पत्नी एक साथ सोए थे। जबकि दोनों पुत्र अलग सो रहे थे। ससुर घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था।
एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि पति हत्या के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications