UP: सुहागरात से पहले लापता हुआ दूल्हा, दो दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

पीलीभीत। खबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से है, यहां 9 दिसंबर की रात सरला दुल्हन बनी और विदा होकर अपने पति के साथ ससुराल आई। शादी के बाद नई जिंदगी के सपने संजोए दोनों काफी खुश थे। लेकिन यह खुशियां ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और सरला देवी की जिंदगी में अचानक से दुखों को पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, सुहागरात से पहले लापता हुए सरला के पति का शव शनिवार शाम को शव पेड़ से लटका मिला। बता दें कि दूल्हे के परिजन पिछले दो दिनों से उसे तलाश रहे थे।

groom body was found on the second day of marriage

क्या है पूरा मामला
दूल्हा लोकेंद्र यादव, बमरौली रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते था। वो सिसैया साहब गांव का प्रधान भी था। बता दें कि 9 दिसंबर को लोकेंद्र बरात लेकर शाहजहांपुर के बंडा के नरेंद्रपुर गांव गए थे। गांव निवासी महेन्द्र पाल की बेटी सरला से लोकेंद्र की शादी हुई। दस दिसंबर को लोकेन्द्र दुल्हन लेकर घर आ गए। सुहागरात से पहले करीब 11 बजे लोकेंद्र ने कहा तबीयत ठीक नहीं लग रही, डॉक्टर से दवा लेने जा रहा हूं। इतना कहकर वो घर से निकल गए, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने लोकेंद्र को काफी तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, फोन भी बंद था।

बिहारीपुर गांव में पेड़ पर लटका मिला शव
लोकेंद्र के बड़े भाई जोगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और सीडीआर निकलवाई गई। शनिवार दोपहर तक कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने घर पहुंचकर दुल्हन से भी बात की। परिजन और गांववाले प्रधान को खोज रहे थे। तभी शाम के वक्त घर से करीब दो किमी. की दूरी पर बिहारीपुर गांव में एक खेत से प्रधान की लाश पेड़ से लटकी मिली। कुछ ही देर में शिनाख्त हुई तो हजारों की तादायत में लोग मौके पर उमड़ पड़े। इंस्पेक्टर बिरजाराम भी पीछे से फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

मेहंदी छूटने से पहले उजड़ गया सुहाग
हर कोई इस घटना के बाद स्तब्ध है। नई नवेली दुल्हन सरला अपनी किस्मत को कोस रही है। जिसे पति का साथ एक दिन को भी नहीं मिला। सारे सपने टूट गए। मेंहदी छूटने से पहले सुहाग उजड़ गया। तो वहीं, जवान बेटे को खोकर पिता, मां, भाई और बहन सब बेसुध थे। दूसरी ओर ससुराल में सरला रोते-रोते बेसुध हो जा रही। होश आता है तो फिर रोने लगती। कुछ लोग उन्हें संभालने की हिम्मत करते दिखे, मगर करुण क्रंदन देख कोई भी आंसू नहीं रोक सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+