UP: कुंवारे भांजे पर आया मामी का दिल, पति और बच्चों को छोड़ी, बोली- 'अब भांजा ही मेरा पति परमेश्वर'
UP News Hindi: विवाहिता को अपने सगे भांजे से प्यार हो गया। नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का वादा किया। फिर दोनों घर छोड़कर फरार हो गए।
UP Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में एक शादीशुदा महिला को अपने सगे भांजे से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई।
फरार होने के बाद रिश्तेदारी के लोगों के दबाव में 4 दिन बाद महिला अपने घर वापस लौटी। बाद में इस मामले में पंचायत जुटाई गई तो महिला ने कहा कि अपने भांजे का साथ किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहती है।

दरअसल, यह पूरा मामला पीलीभीत जनपद के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव के रहने वाले एक युवक की शादी समीप के गांव में रहने वाली एक युवती के साथ करीब 8 साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी में मधुर संबंध में थे।
इस बीच महिला ने 2 बच्चों को जन्म भी दिया। महिला का पति मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। महिला के घर उसका भांजा भी आता जाता रहता था, इसी बीच महिला को भांजे से प्यार हो गया।
दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। चार दिन पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने भांजे के साथ घर छोड़कर फरार हो गई।
महिला के गायब होने के बाद परिवार वाले उसकी खोजबीन करने लगे तो पता चला कि उसका भांजा भी गायब है। उसके बाद मोबाइल से संपर्क होने पर रिश्तेदारी के लोगों द्वारा दोनों को समझा-बुझाकर घर घर बुलाया गया।
घर आने के बाद पति द्वारा पंचायत बुलाई गई तो महिला पंचायत के सामने भी अपने भांजे के साथ ही रहने पर अड़ गई। महिला ने कहा कि वह अपने भांजे को ही अपना पति मानती है। काफी समझाने के बाद भी महिला किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई।
महिला का कहना है कि वह अपने एक बच्चे को भी अपने साथ ले जाना चाहती है और बची हुई जिंदगी वह अपने भांजे के साथ गुजारना चाहती है। फिलहाल शनिवार को पंचायत में भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications