पिता ने नाबालिग बेटी का पांच हजार में किया सौदा, जबरदस्ती कराई शादी
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाल विवाह अपराध से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी नाबालिग बेटी को पांच हजार रुपये में बेच दिया और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी करा दी। बता दें कि सौदेबाजी का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की की मां ने अपने पति और बेटी के ससुरालीजनों पर केस दर्ज कराया है।

मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब इस सौदेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि मामला बीसलपुर थाना इलाके के बीसलपुर कस्बा का है। यहां एक शख्स ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी को कस्बे के ही विनय शर्मा को पांच हजार रुपए में बेच दिया। बीते छह जुलाई को पिता ने एक मंदिर में ले जाकर जबरन एक युवक से शादी करा दी। इन सब घटनाओं के बीच नाबालिग की मां वहां मौजूद नहीं थी। जब वह 11 अगस्त को अपने घर लौटी तो उसे लड़की की शादी की जानकारी हुई तो वह परेशान हो उठी। वह उसी दिन बेटी को उसकी ससुराल से अपने घर ले आई।

बेटी ने मां को पूरी बात से अवगत कराया। यह भी कहा कि, उसका पति उसको मारता पीटता है। बेटी को लेकर मां थाने पहुंची, जहां उसने बताया कि नाबालिग बेटी की शादी उससे बिना पूछे जबरन उसके पति ने करा दी है। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपी पिता व पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह विवाह शून्य माना जाएगा। जो भी इस विवाह में शामिल है, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications