Video: बिहार के जेल में बार बालाओं का अश्लील डांस, कैदियों के लिए किया गया आयोजन
छपरा। बिहार के जल में कैदियों की खूब मस्ती हो रही है। छपरा के जेल में कैदियों के सामने अश्लील डांस परोसा जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जेल में बार बालाओं का डांस दिखाया जा रहा है। आयोजन भी जेल प्रशासन की ओस से किया जा रहा है।
जेल के भीतर बार बालाओं का डांस चल रहा है और कैदी मस्त होकर नाच के मज लूट रहे है। पुलिसवाले भी पीछे नहीं है। जेल में तैनात पुलिसवाले अश्लील डांस का मजा लूटने में व्यस्त है। करीब 2 दर्जन से ज्यादा नाचने गाने वाले जेल के भीतर कैदियों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए जी जान से जुटे रहे। इनमें पूरूषों के साथ महिला डांसर शामिल थे।
करीब 3 घंटों तक जेल के भीतर मस्ती की ये महफिल सजी रही, लेकिन जैसे-जैसे ही जेल में हो रहे नाच गाने की खबर सारण के जिलाधिकारी को लगी, जेल में छापेमारी की गई और कलाकारों को हिरासत में लिया गया। हालांकि इस छापेमारी में जेल के भीतर से महिला कलाकारों की बरामदगी नहीं हो पाई। बाद में जेल प्रशासन के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई गई। देखें वीडियो